दिवाली हर साल आती है और हर साल इसे नए रूप में उत्साह के साथ मनाया जाता है, इस बार की दिवाली को छोटे पर्दे की सेलिब्रिटीज इको – फ्रेंडली दिवाली मनाना चाहती है, क्या कहती है वो जाने ,
चारू मालिक
चारू कहती है कि मैं दिवाली को हर साल कुछ नए तरीके से आगे ले जाना चाहती हूँ. दीवाली मेरा सबसे फेवोरिट फेस्टिवल है, क्योंकि ये प्रकाश, ब्राइटनेस, सकारात्मक सोच और चारों तरफ के अन्धकार को मिटाने वाला पर्व है. मैं अधिकतर इस दिन घर पर ही रहती हूँ , लेकिन इस साल मेरे पिता अमेरिका से मेरे साथ दिवाली मनाने आये है, इसलिए मैं उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हूँ. इसमें मैं कुछ शौपिंग, घर को दिए से सजाना आदि करने वाली हूँ. इस बार मेरी दिवाली ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ होगी, जिसकी तैयारी मैंने कर ली है. दिवाली इको – फ्रेंडली होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग पटाखे फोड़ते है, जिसमे समय, एनर्जी, पैसे आदि सब बर्बाद होने के साथ -साथ प्रदूषण फैलता है. मैं खासकर पालतू डॉग्स को लेकर चिंतित हूँ, क्योंकि उनके लिए ये कठिन समय होता है, जब फायरक्रेकर्स से वे कई दिन तक खाना पीना छोड़ देते है. मैं उन सभी से कहना चाहती हूँ कि अगर आपके पास पैसे है, तो आप उन्हें जरुरत मंदों में बांटे या उन पैसों से अपने परिवार में खुशियाँ लायें.
