स्टार प्लस का पौपुलर सीरियल 'दीया और बाती हम' आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करता है. वहीं इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल (Deepika Singh) भी फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. हालांकि अब वह टीवी की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. लेकिन अब उनके टीवी इंडस्ट्री छोड़ने की वजह सामने आई है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

सीरियल छोड़ने की थी यह वजह

सीरियल 'दीया और बाती हम' में संध्या के किरदार से फैंस का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh Goyal) अपनी फिटनेस से फैंस को प्रेरणा देती हुई नजर आती हैं. वहीं हाल ही के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने की वजह का खुलासा करते हुए कहा है कि 'मैंने अपनी हेल्थ के चलते टीवी पर काम ना करने का फैसला लिया था. मैं दो साल से टीवी से दूर हूं. दरअसल काम के चलते मेरी बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से काफी सारी हेल्थ प्रौब्लम होने लगी थी, जिसे मैनेज करना बहुत मुश्किल हो रहा था. इसीलिए मैंने तय कर लिया था कि मैं डेली सोप्स नहीं करूंगी. मैं तो बस प्रार्थना यही करती हूं कि शो सालों तक चले और हमें प्रॉफिट भी हो. लेकिन मैंने काफी समय इसमें निवेश किया है. '

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...