सलमान खान के पौपुलर रियलिटी शो बिग बौस 14 इन दिनों टीआरपी चार्ट्स में अपनी जगह नही बना पा रहा है, जिसके चलते शो के मेकर्स नई नई एंट्री और ट्विस्ट लाकर फैंस को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं शो के मिनी फिनाले में एली गोनी से लेकर कविता कौशिक के घर से निकलने पर फैंस गुस्से में हैं. इसी बीच शो में हुए एक और एलिमनेशन ने फैंस को हैरान कर दिया है, जिसका रिएक्शन सोशलमीडिया पर देखने को मिल रही है.

निक्की तम्बोली हुई घर से आउट

बिग बौस 14 के फिनाले की रेस से एली गोनी और कविता कौशिक के बाद अब  निक्की तम्बोली का भी 'बिग बॉस 14' से पत्ता साफ हो चुका है, जिसके बाद इस  इविक्शन से फैंस काफी हैरान हो गए हैं. वहीं फैंस के मुताबिक निक्की तम्बोली 'बिग बॉस 14' के टॉप 4 में रहने के काबिल थीं, जबकि कुछ लोग जैस्मिन जैसे कंटेस्टेंट को शो से बाहर आने की बात कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें- काव्या ने सुनाई वनराज को खरी-खोटी, इस वजह से भड़का गुस्सा

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...