स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में जल्द ही 8 साल का लीप नजर आने वाला है, जिसके बाद विराट, सई और विराट की जिंदगी बदलती हुई नजर आएगी. वहीं इसका प्रोमो भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि लेटेस्ट एपिसोड के चलते #Sairat फैंस का गुस्सा बढ़ गया है और वह पाखी और विराट पर गुस्सा निकालते दिख रहे हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
सई ने छोड़ा घर
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि विराट और भवानी, पाखी को जेल से निकाल कर घर ले आते हैं. जहां सई अपने वादे के चलते चौह्वाण निवास से अपने बेटे के साथ निकलने की बात कहती है, जिसके चलते बड़ा हंगामा होता है. दरअसल, सई ने पाखी को जेल से छुड़ाने से पहले कहा था कि अगर पाखी को किसी ने भी छुड़वाया और दोबारा घर में वापस लौटी तो वह चौह्वाण निवास छोड़कर अपने बच्चे विनायक के साथ चली जाएगी. हालांकि विराट उसकी एक नहीं सुनता.
View this post on Instagram
फैंस को आया गुस्सा
SHAME ON NEIL BHATT
Trend chal raha kya😅😂😂😂chalna bhi chahiye 😁#GhumHaiKisikeyPyaarMeiin
— Life Line⭐✨ (@Iampuja10) August 16, 2022
