फिल्म ‘नाम शबाना’ एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे शिवम् पाण्डेय ने निर्देशित किया है. इस प्रकार की फिल्म पहले भी आ चुकी है, और इसमें अधिकतर फिल्मों में अक्षय ने ही अभिनय किया है. पर यहां सबसे अलग बात यह है कि इस फिल्म में तापसी पन्नू ने एक्शन किया है.

फिल्म को देखकर लगता है लेखक और निर्देशक इस फिल्म को बनाते समय थोड़ी दुविधा में थे. तापसी पर पूरी तरह से विश्वास न होने की वजह से ‘स्टार फैक्टर’ अक्षय कुमार को लिया गया, जो पूरी फिल्म के दौरान कहानी को सपोर्ट करती हुई दिखे. हालांकि अक्षय की एंट्री फिल्म में काफी देर से हुई. फिल्म के शुरुआत में लग रहा था कि फिल्म मनोज वाजपेयी और तापसी पन्नू के कंधों पर है और कहानीकार ने तापसी पन्नू को ही ध्यान में रखकर ही पूरी कहानी लिखी है. लेकिन अक्षय के पर्दे पर आने के बाद कहानी में थोड़ी दम आया.

तापसी ने अपनी भूमिका को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत की है. पर लचर पटकथा की वजह से उनका अभिनय बहुत अधिक उभर कर नहीं आ पाया. शुरु में फिल्म की रफ्तार बहुत धीमी थी, लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म ठीक लगी. मनोज बाजपेयी इसमें कुछ खास नहीं कर पाए हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...