कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच हाल ही में कुछ टीवी एक्टर्स ने शूटिंग करने से मना कर दिया था, जिनमें टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' के मिस्टर बजाज यानी करण सिंह ग्रोवर का नाम भी शामिल है. वहीं करण के शूटिंग ना करने के चलके शो को नए क्राइसिस का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच एकता कपूर ने नए बजाज को लाने का मन बना लिया है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
मिस्टर बजाज के रोल में नजर आएगा ये सितारा
कई लोगों को उम्मीद थी कि करण सिंह ग्रोवर 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) पर दोबारा ना लौटने के फैसले को बदल लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मेकर्स इस सीरियल के लिए नए मिस्टर बजाज की तलाश में जुट गए थे. खबरों की मानें तो टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा जल्द ही इस सीरियल में मिस्टर बजाज बनकर एंट्री मारने वाले हैं. गौरव चोपड़ा को आखिरी बार स्टार प्लस के सीरियल 'संजीवनी 2' में नजर आए थे.
