गुम है किसी के प्यार में, शो इन दिनों हिट चल रहा है, टीआरपी की रेस में ये शो दूसरे नंबर पर है. ऐसे मेकर्स शो को नंबर वन की लिस्ट में लाने की पूरी कोशिश कर रहे है नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टार्स ने शो को हिट करने में ज़रा भी कसर नहीं छोड़ी है.शो में अब नए मोड़ आ रहे है जो लोगों को काफी एंटरटेन कर रहे है.
आपको बता दें, कि शो का प्रोमो रीलिज़ हुआ था जिसमें दिखाया गया कि सई और विराट एक ही कमरे मे साथ होते है वही, दोनो को साथ कमरे में पाखी देख लेती है और ये सब देख उसे बड़ा झटका लगता है. मानों पाखी के पैरों तले ज़मीन खिसक गई है।
View this post on Instagram
"गुम है किसी के प्यार मे" के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि रात 12 बजे भी विराट और विनायक घर नहीं आते है, जिससे पाखी चिंता करने लग जाती है। इससे पाखी की तबीयत खराब हो जाती है। वह सोचती है कि सई को दोनों के बारें में ज़रुर पता होगा, जिससे वह भागकर सई के घर चली जाती है. जहां पाखी को विनायक मिलता है जो बताता है कि वह काफी देर से यही है. पाखी उससे पूछती है कि वह और विराट कल रात से घर क्यो नहीं आए.
