सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' के कपल सई और विराट के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता है. हालांकि ये रील लाइफ के झगड़े की जगह इस बार रियल लाइफ कपल यानी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के बीच लड़ाई देखने को मिली है. दरअसल, एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने सीरियल के सेट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति नील उन्हें मनाते हुए नजर आ रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं मजेदार वीडियो की झलक....
पति से गुस्सा हुईं एक्ट्रेस
View this post on Instagram
हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस गुस्से में नजर आ रही हैं तो वहीं उनके पति यानी नील भट्ट डांस करके उन्हें मनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में ऐश्वर्या शर्मा ने लिखा कि जब मैं नील भट्ट पर गुस्सा होती हूं. वहीं इस वीडियो पर एक्टर नील ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा है कि हाहाहा मान जाना चाहिए था ना कितने प्यार से मना रहा था. दोनों की इस मजेदार वीडियो देखकर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं.
View this post on Instagram
#reels बनाती हैं ऐश्वर्या
View this post on Instagram
