सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में जहां नए ट्विस्ट आने के लिए तैयार हैं तो वहीं शो के कलाकारों का आए दिन मुसीबत से सामना होता नजर आ रहा है. जहां बीते दिनों सीरियल की लीड एक्ट्रेस आएशा सिंह कोरोना का शिकार हो गई थीं तो वहीं अब भवानी काकू के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस किशोरी शहाणे (Kishori Shahane) एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

पोस्ट किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kishori Shahane Vij (@kishorishahane)

एक्ट्रेस एक्ट्रेस किशोरी शहाणे (Kishori Shahane) ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को जानकारी दी की वह हादसे का शिकार हो गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने एक्सीडेंट की फोटोज शेयर करते हुए बताया है कि हाईवे पर एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई, जिसके बाद एक्ट्रेस और उनका परिवार बाल-बाल बच पाया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'हमारी कार का एक्सीडेंट हो गया.. कार नष्ट हो गई, लेकिन जान बच गई..भगवान भला करे..जाको राखे साइयां मार सके न कोई.'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mitaali Nag (@mitaalinag)

ये भी पढ़ें- Lata Mangeshkar के निधन बीच ट्रोल हुईं Malaika Arora, लोगों ने पूछे सवाल

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...