स्टार प्लस का सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फैंस के बीच काफी पौपुलर है. जहां सीरियल में पाखी और सई की लड़ाई दर्शकों का दिल जीतती है तो वहीं विराट और सई की कैमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है. हालांकि इन दिनों शो में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. इसी बीच खबरें हैं कि सीरियल की सई यानी लीड एक्ट्रेस एक्ट्रेस आयशा सिंह (Ayesha Singh) को कोरोना हो गया है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
सई को हुआ कोरोना
View this post on Instagram
खबरों की मानें तो शुक्रवार की शाम को आयशा सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Coronavirus) आई है. हालांकि वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं. इसी के चलते वह शूटिंग से दूर थीं. वहीं इस खबर पर मोहर लगाते हुए शो के निर्माता राजेश राम सिंह और प्रदीप कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा है कि, ''जैसे ही आयशा सिंह को हल्के लक्षणों के बारे में पता चला, उन्होंने शो से छुट्टी ले ली और लगातार मेडिकल हेल्प ले रही हैं. सेट पर पूरी सावधानी बरतते हुए पूरी कास्ट और क्रू का कोरोना वायरस टेस्ट करवाया गया है. साथ ही बीएमसी को भी इसकी जानकारी दे दी गई है.
