सीरियल इमली (Imlie) की कहानी दिलचस्प मोड़ आ गया है. जहां त्रिपाठी हाउस का मालिक आर्यन बन गया है तो वही मालिनी, आदित्य को भड़काने में कामयाब हो गई है. इसी बीच सीरियल में हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच आर्यन और इमली के बीच चप्पल से लड़ाई होती नजर आ रही है. आइए आपको दिखाते हैं वायरल वीडियो...

चप्पल से हुई लड़ाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivani (@sharma_shanu1)

इमली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान और आर्यन के रोल में नजर आने वाले एक्टर फहमान खान की औफस्क्रीन और औनस्क्रीन कैमेस्ट्री फैंस को पसंद आती है. इसी बीच  एक वायरल वीडियो में दोनों चप्पल से सेट पर लड़ते नजर आ रहे हैं.

इमली करेगी त्रिपाठी परिवार की मदद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @starplus_latest_episodes

अब तक आपने देखा कि मीठी, इमली को समझाती है कि वह अपनी पूरी सैलरी आर्यन को ना दें. लेकिन नहीं मानती. वहीं आर्यन, इमली से कहता है कि वह अगर अपनी पूरी सैलरी दे देगी तो अपनी मां के इलाज के लिए कैसे पैसे इकट्ठा करेगी. हालांकि इमली उससे कहेगी आदित्य का परिवार भी उसका परिवार है. इसीलिए वह कैसे भी उनकी मदद करेगी. लेकिन आर्यन फैसला करता है कि वह इमली की सैलरी बर्बाद नहीं होने देगा और उसे सैलरी वापस कर देगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...