सीरियल इमली (Imlie)में हाल ही में आदित्य यानी मनस्वी विशिष्ट ने शो को अलविदा कहा है, जिसके बाद मेकर्स, सीरियल की कहानी कहानी को इमली  (Sumbul Touqeer Khan) और आर्यन (Fahmaan Khan) की लव स्टोरी पर फोकस करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि फैंस को भी सीरियल में ये नया ट्रैक काफी पसंद आ रहा है. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में इमली और आर्यन के बीच रोमांस (Imlie and Aryan Romance) दिखने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

डेट पर गए इमली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@arylie_priya)

अब तक आपने देखा कि आदित्य के जाने के बाद इमली, आर्यन के पास वापस लौट आती है और उसके घर में रहने का फैसला करती है. इसी के चलते अर्पिता दोनों के बीच दूरियां मिटाने के लिए डेट पर जाने का प्लान करती है. दरअसल, अर्पिता, आर्यन और इमली को ऑफिस की बजाय डेट पर जाने के लिए कहती है. वहीं दोनों जाने के लिए तैयार हो जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@arylie_priya)

रोमांस होगा शुरु

 

View this post on Instagram

 

A post shared by m£Lis 🇹🇷 (@arylie_love)

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अर्पिता के कारण इमली और आर्यन के दिल में एक दूसरे के लिए प्यार का एहसास होगा. दोनों एक दूसरे के करीब आते नजर आएंगे. हालांकि दोनों की लव स्टोरी में नीला टांग अड़ाती दिखेगी और दोनों को दूर करने की कोशिश करती नजर आएगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...