सीरियल इमली में इन दिनों इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ आदित्य को सत्यकाम ने गोली मार दी है. तो वहीं मालिनी समेत पूरा परिवार इमली को इस बात का जिम्मेदार ठहराकर घर से बाहर कर देंगे. इसी बीच आदित्या के रोल में नजर आने वाले गश्मीर महाजन की एक वीडियो से फैंस को झटका लग गया है. आइए आपको दिखाते हैं वायरल वीडियो...

आदित्य का आखिरी वीडियो

आदित्य (Gashmeer Mahajani) को गोली लगने के बाद फैंस उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच आदित्य का रोल प्ले करने वाले गश्मीर महाजनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को चौंका दिया है. दरअसल, आदित्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते नजर आर रहे हैं कि इमली (Imlie) के सेट पर उनका आखिरी दिन है और वो काफी इमोशनल हो रहे हैं. इसी के साथ वह इमली यानी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) को गले लगाते हुए शो की टीम को अलविदा कहते दिख रहे हैं. हालांकि खबरे हैं कि गश्मीर शो में आदित्य के किरदार में नहीं बल्कि किसी दूसरे किरदार में एंट्री लेंगे.

 

View this post on Instagram

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...