सीरियल इमली (Imlie) में इन दिनों आदित्य (Gashmeer Mahajani) मुसीबत में फंसा हुआ नजर आ रहा है. जहां पूरा त्रिपाठी परिवार आदित्य को बचाने की दुआ कर रहा है तो वहीं अनु और मालिनी (Mayuri Deshmukh), इमली (Sumbul Tauqeer Khan) की जान के पीछे पड़े हैं. हालांकि आर्यन (Fehman Khan) उसे बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है. लेकिन अपकमिंग एपिसोड (Imlie Serial Update) में कुछ ऐसा होगा कि मालिनी का सुहाग यानी आदित्य की जान खतरे में पड़ने वाली है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
मालिनी पर बरसी अपर्णा
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि आदित्य की जान खतरे में होने के बावजूद मालिनी, इमली की बुराई करते नजर आती है. हालांकि अपर्णा, मालिनी से कहती है कि वह जानती है कि वह आदित्य के लिए परेशान है, लेकिन चिंता दिखाने का उसका तरीका बिल्कुल गलत है. लेकिन मालिनी पूछती है कि कौन आदित्य की मदद करेगा, वे इतनी ऊंची बात करते हैं. दूसरी तरफ, आर्यन, इमली पर गुस्सा करता है, जिसे देखकर आदिवासी हमला करने के लिए आर्यन की ओर बढते हैं. लेकिन इमली उसे बचा लेती है.
View this post on Instagram
