टीवी सीरियल एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 सीजन की विनर रुबीना दिलैक हाल ही में एक बुरे कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई है. जिसकी जानकारी रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने खुद सोशल मीडिया पर दी है. अभिनव शुक्ला ने बताया कि एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का गंभीर एक्सीडेंट 10 जून को उस समय हुआ जब वो मुंबई में दोपहर से कार से जा रही थी.

इसके बाद एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के पति ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी हालत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल वो ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है.  रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने ट्वीट में लिखा है कि, हमारे साथ 'हमारे साथ हुआ है, आपके साथ भी ऐसा हो सकता है. फोन पर ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले बेवकूफों से सावधान रहें. ऊपर से ऐसा करने के बाद वहां खड़े होकर मुस्कुराते हुए. अधिक जानकारी बाद में दूंगा. रुबीना कार में थी वो ठीक है, उसे मेडिकल के लिए ले जा रहा हूं.' ये घटना 10 जून के दिन हुई थी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...