13 सालों से दर्शकों के दिल पर राज कह रहा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के सितारे घर घर में अपने किरदार के नाम से फेमस हैं. हालांकि कुछ कलाकारों के शो को अलविदा कहने से बीते दिनों दर्शक बड़े निराश थे. वहीं अब खबरें हैं कि दयाबेन के बाद जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi)भी शो को अलविदा कहने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
शो छोड़ने पर कही ये बात
View this post on Instagram
दरअसल, पिछले दिनों 'टप्पू' का रोल निभाने वाले राज अनादकट के शो को अलविदा कहने की खबरों ने दर्शकों को निराश कर दिया था. वहीं अब जेठालाल (Jethalal) यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) के शो छोड़ने की खबरों ने दर्शकों को हैरान कर दिया है. लेकिन इन खबरों को अफवाह बताते हुए एक्टर दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'मेरा शो एक कॉमेडी शो है और इसका हिस्सा बनना मजेदार है. इसलिए जब मैं इसे एन्जॉय कर रहा हूं, तब तक इसे करूंगा, जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं खुश नही हूं, उस दिन मैं आगे बढ़ जाऊंगा.' वहीं दिलीप इन खबरों को केवल अफवाह बताया है.
