बाल कलाकार के रूप में काम कर चुकीं अभिनेत्री हिबा नवाब बरेली की है. उसने 11 साल की उम्र में अभिनय शुरू किया और डेढ़ साल काम करने के बाद वापस बरेली चली गयीं और 16 साल की उम्र में वापस मुबई एक शो ‘क्रेजी स्टुपिड इश्क’ के साथ आईं और अब तक अभिनय कर रही हैं. उनके काम में सहयोग दिया उनके पिता डॉ. नवाब अली ने, क्योंकि उन्हें भी अभिनय पसंद है. हिबा को हर नया चरित्र और उनकी चुनौती बहुत अच्छा लगता है. हिबा किसी भी शो में काम करने से पहले अपनी भूमिका और ग्रो करने के मौके को देखती हैं. सोनी सब टीवी पर उनकी शो जीजाजी छत पर कोई है में डबल रोल कर रही है, पेश है उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश.

सवाल- इस शो में आप की भूमिका क्या है?

मैं दिल्ली की एक लड़की सी पी यानि कनाट प्लेस की भूमिका निभा रही हूं, जो बहुत ही कलर फुल, शरारती, चुलबुली और परिवार को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है. वह परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. इसमें मैं डबल रोल में हूं. दूसरा चरित्र बहुत ही अलग है, जिसकी अदाएं और मेकअप एकदम अलग है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा के बेटे समर की होगी शादी लेकिन घरवालों से नंदिनी का ये सच छिपाएगा समर

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...