कौमेडी किंग कपिल शर्मा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. जहां बीते दिनों उनके मीडिया फोटोग्राफर्स संग रुखे बिहेवियर को देखकर फैंस हैरान थे तो वहीं कपिल के शो को ओटीटी प्लैटफौर्म पर जाने की खबर से फैंस नाराज थे. इसी बीच कपिल शर्मा की लाडली अनायरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं. आइए आपको दिखाते हैं वायरल वीडियो...
फैंस के साथ शेयर किया वीडियो
दरअसल, कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा का लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें अनायरा रैपर यो यो हनी सिंह के गाने 'जिंगल बेल्स' पर डांस करती नजर आ रही है. इसके साथ ही कपिल शर्मा ने लिखा, 'मेरी यह छोटी सी रॉकस्टार यो यो हनी सिंह के 'जिंगल बेल्स' पर डांस कर रही है.'
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने किया मीडिया फोटोग्राफर्स के साथ गलत बर्ताव, VIDEO VIRAL
बेटी के साथ बिताते हैं वक्त
View this post on Instagram
कपिल शर्मा अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना काफी पसंद करते हैं. वहीं इसकी झलक वह फैंस को भी दिखाते रहते हैं. बीते दिनों कपिल शर्मा ने बेटी के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे. वहीं बेटे के जन्म लेने के बाद भी कपिल अनायरा के साथ क्वौलिटी टाइम बिताते दिखते हैं.
