अपनी हाजिर जवाबी के लिए फेमस कौमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं. दरअसल, बीते दिनों कपिल ने अपने फैंस से वाइफ गिन्नी चथरथ की दोबारा प्रैग्नेंसी की खबर को कन्फर्म कर दिया है और बता चुके हैं कि वह दोबारा पापा बनने वाले हैं. हालांकि फैंस अभी भी अनायरा का चेहरा देखने के लिए कपिल से सोशलमीडिया पर फर्माइश करते हैं, जिसके चलते हाल ही में कपिल शर्मा ने अनायरा का एक क्यूट वीडियो फैंस के लिए पोस्ट किया है. आइए आपको दिखाया है खास वीडियो...
फैंस के लिए शेयर किया वीडियो
बीते दिनों #AskKapil सेशन के दौरान कपिल ने ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ अपनी बेटी अनायरा का प्यारा सा वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें अनायरा चलना सीख रही हैं. वहीं फैंस के साथ जैसे ही कपिल ने वीडियो शेयर किया है तब से यह वीडियो फैंस वायरल कर रहे हैं. दरअसल, कपिल शर्मा ने फैन्स ने कपिल से अनायरा के फोटो या वीडियो की मांगी थी, जिसके बाद कपिल ने अनायरा के चलना सीखनेकी एक वीडियो शेयर की.
View this post on Instagram
