कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच जहां बौलीवुड और टीवी के सितारों ने शादी कर ली तो वहीं कुछ सितारों की प्रैग्नेंसी की न्यूज से फैंस चौंक गए. वहीं अब इस लिस्ट में पौपुलर कौमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का नाम भी जुड़ने जा रहा है. खबरों की मानें तो कपिल शर्मा की वाइफ प्रैग्नेंट हैं तो वहीं इसके साथ उनकी जिंदगी में और नई खुशियां आने वाली हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
जनवरी में बन सकती हैं मां
रिपोर्ट्स के मुताबिक गिन्नी चतरथ की डिलीवरी डेट जनवरी महीने में हैं. यानी 2 महीने बाद कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के घर दोबारा किलकारियां गूंजने वाली है. दरअसल, कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की बेटी अनायरा का दिसबंर में पहला बर्थडे आने वाला है, जिसके बाद दूसरे बच्चे की खुशखबरी से सभी खुश होंगे. वहीं 12 दिसंबर को कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की दूसरी वेडिंग एनिवर्सिरी भी मनाने वाले है, जिसके चलते इस बार कपिल शर्मा अपनी फैमिली के साथ ट्रिपल सेलिब्रेशन मनाते नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी इस प्रैग्नेंसी को लेकर कोई खुलासा नही किया गया.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- ‘बिग बॉस 12’ फेम जसलीन मथारू बनी मॉर्डन दुल्हन तो लोगों ने किया जमकर ट्रोल
