कोरोना वायरस के चलते लौकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसके कारण आम आदमी की लाइफ पर असर पड़ रहा है. बौलीवुड के कई सितारे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. लेकिन अब एक्टर करण वाही (Karan Wahi) ने अपनी सेविंग्स को दान कर दिया है, जिसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है. बल्कि उनकी खास दोस्त आशा नेगी (Asha Negi) ने किया है, जिनका हाल ही में रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) ब्रेकअप हुआ था. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
सेलेब्रिटी दोस्त ने किया खुलासा

टीवी अभिनेता करण वाही ने अपनी सारी सेविंग्स फंड को वर्तमान कोरोनोवायरस महामारी में दान कर दिया है, जिसका खुलासा उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस आशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से किया है.
ये भी पढ़ें- एक महीने पहले ही सीक्रेट कोर्ट मैरिज कर चुका है ये टीवी कपल, देखें फोटोज
आशा नेगी ने लिखी ये बात
आशा ने अपनी स्टोरी में लिखा कि ''वो जानती हैं करण कभी इस बात का खुलासा नहीं करेंगे और इसलिए वो खुद ही इस बात को सभी के साथ शेयर कर रही हैं. साथ ही लिखा कि वह गर्व महसूस करती हैं कि वो करण की दोस्त हैं. करण ने कोविड-19 से राहत कार्य के लिए अपनी पूरी सेविंग्स दान दी है. ''
