स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा (Anupama) एक बार फिर टीआरपी चार्ट्स में पहले नंबर पर पहुंच गया है. वहीं शो में अनुज (Gaurav Khanna) की बहन मालविका (Aneri Vajani) की एंट्री भी हो चुकी है, जिसके चलते अनुज (Gaurav Khanna) और अनुपमा (Rupali Ganguly) के बीच दूरियां भी दिख रही हैं. लेकिन अब इन दूरियों का फायदा काव्या उठाती हुई नजर आने वाली हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे (Anupama Latest Update)...
मालविका के खिलाफ भड़काएगी काव्या
View this post on Instagram
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मालविका, अनुज का हाथ पकड़कर उसे घर चलने के लिए कहेगी. वहीं काव्या, अनु को ताना मारेगी कि अनुज उसे अकेला छोड़कर अपनी बहन के साथ घर चला गया. लेकिन काव्या को करारा जवाब देते हुए अनुपमा कहेगी कि उसे चिंता करने की जरुरत नहीं है बल्कि वह उसके और उसके पति वनराज के रिश्ते के बारे में सोचने के लिए कहेगी. इसी बीच, बा, परिवार से कहेगी कि अनु के अनुज के घर में रहने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मालविका को हो सकती है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- अनुज की बहन मालविका संग मस्ती करती दिखी Anupama, सीरियल में आएगा नया ट्विस्ट
