स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) को पूरा एक साल हो गया है, जिसके चलते सीरियल के स्टार्स बेहद खुश हैं. वहीं नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स के कारण सीरियल की टीआरपी भी पहले नंबर पर बनी हुई हैं. वहीं अब अपकमिंग एपिसोड्स में अनुपमा की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे....
किंजल परितोष ने छोड़ा शाह हाउस
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि अनुपमा जहां अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी है तो वहीं काव्या और वनराज की जिंदगी में उलट-पुलट शुरु हो गई है, जिसके चलते सीरियल में फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है. इसी बीच किंजल और पारितोष ने भी घर छोड़कर राखी के पेंट हाउस में रहने का फैसला कर लिया है. हालांकि इसके चलते जहां अनुपमा टूटती हुई नजर आएगी तो वहीं वनराज (Sudhanshu Pandey) और बा नाराज दिखेंगे. हालांकि किंजल शाह हाउस छोड़ना नहीं चाहती लेकिन परितोष और किंजल की मां राखी अपने फैसले पर अड़े हुए हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- Anupamaa: काव्या ने किया नंदिनी का बुरा हाल, होने वाली बहू पर ऐसे ढाया जुल्म!
View this post on Instagram
