स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में काव्या शाह हाउस में कदम रख चुकी है. वहीं इसका असर पूरे परिवार पर देखने को भी मिल रहा है. दरअसल, डरी हुई काव्या की मदद के लिए अनुपमा ने जहां मदद का हाथ बढ़ाया है तो वहीं बा को ये फैसला बिल्कुल पसंद नही आ रहा, जिसके कारण सीरियल में लड़ाईयां देखने को मिल रही है. इसी बीच समर और नंदनी के रिश्ते के कारण वनराज का गुस्सा और बढ़ते हुए देखने को मिलने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
काव्या के कारण बढ़ रही हैं दूरियां
अब तक आपने देखा कि काव्या के साथ हुए हादसे के कारण अनुपमा उसकी मदद को तैयार हो गई है. हालांकि पूरा परिवार इस फैसले के खिलाफ है. इसी कारण परिवार के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं. दरअसल, वनराज, नंदिनी और समर के रिश्ते के खिलाफ है. हालांकि अनुपमा और काव्या इस रिश्ते को कुबूल कर रहे हैं. लेकिन वनराज मानने को तैयार नही है. वहीं इसके चलते वनराज और समर के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- बा के रोल से खुद को रिलेट नहीं करतीं ‘अनुपमा’ फेम अल्पना बुच, पढ़ें खबर
