स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं. जहां काव्या, वनराज से शादी का प्लान बना रही है तो वहीं पूरी कोशिश कर रही है कि अनुपमा और उसके परिवार को बर्बाद कर सके. लेकिन जल्द ही अनुपमा के सामने काव्या की सच्चाई आने वाली है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे....

काव्या ने बनाया ये प्लान

अब तक आपने देखा कि जहां काव्या शाह निवास में रहने का प्लान बना चुकी है तो वहीं किंजल की मां राखी जानने के लिए बेताब है कि काव्या में इतना बदलाव कैसे आ गया है. इसी के चलते वह काव्या से सवाल से पूछ लेती है कि वह ये सब ड्रामा क्यों कर रही है, जिसका जवाब देते हुए काव्या कहती है कि यह सब वह अनुपमा से बदला लेने के लिए कर रही है. दरअसल, काव्या कहती है कि घर के बाहर वह कुछ नही कर सकती. इसीलिए वह घर में आकर सबसे पहले बा और बापूजी को घर से बाहर निकालेगी और फिर अनुपमा के बच्चों को हॉस्टल या घर से बाहर कर देगी, जिससे वह अनुपमा और वनराज को अलग करके उससे बदला लेगी.

ये भी पढ़ें- अनुपमा से बदला लेगी काव्या तो बेटी पाखी करेगी ये काम

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...