स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों अनुपमा की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं. जहां एक तरफ शो में वनराज के बिना परिवार की जिम्मेदारियां संभालने की पूरी कोशिश करती नजर आ रही है तो वहीं काव्या पूरी कोशिश कर रही है कि उसके परिवार को वह किसी तरह अनुपमा से अलग कर पाए. लेकिन इन मुसीबतों के बीच आने वाले एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में नई परेशानियां आने वाली हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
राखी कहती है ये बात
लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो किंजल का पारितोष से मिलना उसकी मां राखी को पसन्द नहीं आ रहा, जिसके कारण वह सोचती है कि अब उसे कुछ बड़ा करना होगा, ताकि दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाए. इसीलिए वह शाह परिवार को धमकी देते हुए कहती है कि अगर किंजल के करीब कोई भी आया तो वह पुलिस कम्पलेन कर देगी. वहीं परितोष, किंजल को खुद से दूर जाता देख गुस्से में चीजें फेंकने औऱ रोने लगता है, जिसके कारण पारितोष को फिर से दौरा आने लगता है. वहीं बा, अनुपमा को वनराज को यह सब बताने के लिए कहती नजर आती है.
View this post on Instagram
