TRP चार्ट्स में कई हफ्तों से पहले नंबर पर चल रहा स्टार प्लस का 'अनुपमा' (Anupama) फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है. इसीलिए मेकर्स भी शो में नए-नए ट्विस्ट लाकर फैंस को खुश कर रहे हैं. वहीं मेकर्स ने सीरियल में वनराज को उसकी गलतियों का एहसास कराने का फैसला लिया है. इसीलिए एक्सीडेंट के बाद अब वनराज शाह निवास में वापस आ गया है.
घर पहुंचा वनराज
मौत के मुंह से वापस लौटे वनराज ने अब काव्या को छोड़कर शाह निवास यानी अपने परिवार के पास जाने का फैसला किया है. हालांकि डॉक्टर साफतौर पर कहा है कि वनराज को सख्त देखभाल की जरूरत है क्योंकि उनका दायां हाथ काम नहीं कर रहा है, जिसके चलते अगर उनका पूरा ख्याल नही किया गया तो वह पैरालाइज्ड भी हो सकता है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- Serious सीन के बीच मस्ती करते नजर आए अनुपमा और वनराज, Video Viral
काव्या करती वनराज को फोन
View this post on Instagram
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि काव्या, वनराज से उसकी तबीयत के बारे में पूछने के लिए कॉल करती है. लेकिन वनराज उसकी बातों से बहुत गुस्से में है. इसीलिए वह वनराज को खरी खोटी सुनाकर कॉल काट देता है. हालांकि वनराज को उसकी गलती का एहसास हो रहा है, जिसके कारण वह अनुपमा की तरफ काफी दुखी नजर आ रहा है.
