कोरोनावायरस का ये साल देश-दुनिया के लिए जहां मुसीबत साबित हो रहा है तो वहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों के लिए बुरा सपने जैसा लग रहा है. दरअसल, बीते दिन टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में इंदु दासी का किरदार निभाने वाली दिग्गज कलाकार जरीना रोशन खान का निधन हो गया है. वहीं उनके को स्टार रह चुके स्टार्स ने सोशलमीडिया पर फैंस को जानकारी देते हुए दुख जताया है.
अभि-प्रज्ञा ने कही ये बात
खबरों की मानें तो 54 साल की एक्ट्रेस जरीना रोशन खान का निधन हार्ट अटैक के चलते निधन हुआ है. कुमकुम भाग्य में उन्होंने अपने रोल से फैंस के बीच खास जगह बना ली थी. वहीं जरीना रोशन खान के निधन की जानकारी देते हुए सृति झा ने एक फोटो शेयर करते हुए एक एक हार्ट की इमोजी भी शेयर की है. वहीं, शब्बीर आहलूवालिया ने लिखा है, 'ये चांद सा रोशन चेहरा...'
ये भी पढ़ें- ‘साथ निभाना साथिया 2’ के लिए अभिनेता हर्ष नागर को सीखनी पड़ी गुजराती
इस एक्टर ने कही ये बात
