टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का 'कुंडली भाग्य' इन दिनों खूब सुर्खियों में है. जल्द ही श्रद्धा आर्या के 'कुंडली भाग्य' में लीप आने वाला है, जिसमें एक साथ कई सितारों की भी एंट्री होने वाली है. हाल ही में 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में आने वाले लीप से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसमें पारस कलनावत (Paras Kalnawat), सना सैय्यद (Sana Sayyad) और बसीर अली (Baseer Ali) भी नए किरदारों में नजर आए. इस प्रोमो वीडियो से जहां कुछ लोग खुश दिखाई दिये तो वहीं कुछ यूजर्स में नाराजगी भी नजर आई. 'कुंडली भाग्य' का यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

नया प्रोमो हुआ लॉन्च

'कुंडली भाग्य' के प्रोमो वीडियो में पारस कलनावत राजवीर लूथरा के रोल में दिखाई दिये, जो सबके दिलों में बसता है लेकिन उसके दिल में उसकी मां प्रीता बसती है. वहीं बसीर अली शौर्य लूथरा के रोल में दिखाई दिये, जो कि एक बड़े बाप की बिगड़ैल औलाद के तौर पर नजर आए. वहीं सना सैय्यद पलकी की भूमिका में दिखाई दीं, जो यूं तो लोगों की खूब मदद करती है, लेकिन गलत के खिलाफ भी मजबूती से खड़ी होती है. 'कुंडली भाग्य' के इस प्रोमो वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि शो एक लव ट्रायएंगल बनने वाला है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...