शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की जोड़ी टीवी सीरियल बरसातें में नजर आई थी. इस शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. हालांकि यह शो काफी समय पहले ही बंद हो गया है, लेकिन इन दोनों की जोड़ी के चर्चे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है.

खबर ये भी आई थी कि कुशाल और शिवांगी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दरअसल कुछ समय पहले दोनों ने वेकेशन की तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर की थी.

 

इन फोटोज में शिवांगी कुशाल की बाहों में दिखीं और दोनों ही बर्फ की वादियों को एन्जॉय कर रहे थे, इसके बाद दोनों की डेटिंग खबरें आने लगी. हाल ही में शिवांगी जोशी ने एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिस पर कुशाल  टंडन ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है, जी हां, इस डांस वीडियो पर उन्होंने दिल वाली आंखें इमोजी कमेंट की है.

 

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं. फैंस उनके एक्टिंग और डांसिंग दोनों के दीवाने हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'यिम्मी यिम्मी' गाने पर एक्ट्रेस सिजलिंग डांस कर रही हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...