स्टार प्लस सीरियल इमली (Imlie) की टीआरपी इन दिनों गिरती जा रही है, जिसके चलते मेकर्स सीरियल के पुराने चेहरे वापस लाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, हाल ही में खबरें थीं कि मालिनी यानी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख (Malini aka Mayuri Deshmukh) की शो में वापसी होने वाली है. वहीं अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो भी रिलीज कर दिया है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

इमली के साथ खेल खेलेगी मालिनी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

अब तक आपने देखा कि ज्योति के प्लान के कारण आर्यन किडनैप हो जाता है, जिसके कारण इमली कैरी बनकर आर्यन को बचाने की कोशिश करती हुई दिखती है. वहीं अब इस ट्रैक में मालिनी (Mayuri Deshmukh) और उसकी मां अनु की एंट्री होने वाली है. दरअसल, प्रोमो में मालिनी ढेर सारे खिलौने के सामने खड़ी होती है और कहती है कि भले ही इमली और उसने बचपन में साथ खिलौनों से नहीं खेला लेकिन इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि अब वह वापस आ गई है. इसके बाद वह इमली से यह पूछती है कि क्या वह अपनी दीदी के साथ नहीं खेलेगी. इसी के साथ वह खिलौनों को जलाते हुए कहती है कि अब इमली उसका खिलौना बनेगी, जिसके साथ वह खेल सके.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...