स्टार प्लस के सीरियल 'इमली' (Imlie) में हाल ही में खबरें थीं कि मालिनी के किरदार में एक्ट्रेस मयूरी देशमुख शो को अलविदा कहने वाली है. वहीं एक्ट्रेस ने इन खबरों पर जहां मोहर लगाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है तो वहीं आर्यन और इमली के रोल में दिखने वाले फहमान खान  (Fahmaan Khan) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने भी शो छोड़ने की खबर से फैंस को झटका दे दिया है.

इमली आर्यन की भी हुई छुट्टी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fahmaan Khan (@fahmaankhan)

हाल ही में मयूरी देशमुख के बाद लीड रोल में दिखने वाले इमली फेम सुंबुल तौकीर खान और आर्यन यानी फहमान खान ने भी शो छोड़ दिया है, जिस पर मोहर लगाते हुए दोनों एक्टर्स ने वीडियो शेयर किया है. दरअसल, वीडियो में अपने शो छोड़ने की वजह बताते हुए कहा, कि हमारे फैंस ने इमली शो को लेकर जो भी खबरें सुनी हैं वह सही हैं. सभी को हक है कि उन्हें सही जानकारी दी जाए. इमली शो के लिए मेकर्स और चैनल ने मिलकर ये फैसला लिया है. इमली और आर्यन की बहुत ही खूबसूरत जर्नी रही है. मैं सभी फैंस को यही कहना चाहता हूं कि आप निराश न होइए. सबको सब अच्छा ही देखने को मिलेगा और हम दोनों भी दुखी नहीं है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...