सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों शादी की तैयारियां देखने को मिल रही हैं. जहां अनुज (Gaurav Khanna) , मालविका (Aneri Vajani) के साथ मिलकर अपनी शादी की तैयारियां कर रहा है तो वहीं बा से लेकर तोषू तक अनुपमा (Rupali Ganguly) की बेइज्जती करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच मालविका का एक फैसला शाह परिवार को हैरान करने वाला है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
बापूजी लौटाते हैं बा के पैसे
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि बापूजी और किंजल के अलावा अनुपमा की मां और भाई भी कपाड़िया परिवार के साथ शादी की तैयारियों में लग जाते हैं. वहीं बापूजी, वनराज और बा को पैसे लौटाते हुए कहते हैं कि उन्हें जरुरत नहीं है, जिसे सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं. दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं. इसी बीच परितोष के दोस्त दोनों की शादी का मजाक उड़ाते हैं, जिसे सुनकर तोषू गुस्सा हो जाता है और मारपीट करता है. उसे लड़ता हुआ देख अनुपमा और अनुज मदद करने के लिए जाते हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बनें Debina-Gurmeet, शेयर की वीडियो
