इन दिनों एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) की जिंदगी मुश्किल वक्त में हैं. जहां बीते दिनों उनके पति राज कौशल (Raj Kaushal) का हार्ट अटैक से निधन हो गया तो वहीं कुछ लोग पति की अर्थी उठाने और अंतिम संस्कार की विधि करने को लेकर मंदिरा बेदी को ट्रोल करते नजर आए. हालांकि इस दौरान उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों ने उनका पूरा साथ दिया. इसी बीच मंदिरा बेदी ने पति के निधन के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. आइए आपको दिखाते हैं मंदिरा बेदी का पोस्ट

पति के निधन के बाद शेयर किया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

हाल ही मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल की याद में इंस्टाग्राम (Mandira Bedi) से अपनी प्रोफाइल फोटो डिलीट कर दी थी, जिसकी जगह उन्होंने काली फोटो लगाई थी. वहीं अब उन्होंने राज कौशल संग बिताए कुछ हसीन पलों की अनदेखी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका प्यार साफ नजर आ रहा है. इन फोटो के साथ मंदिरा बेदी ने कैप्शन में टूटे दिल वाला ब्लैक इमोजी बनाया है. मंदिरा बेदी के इस पोस्ट पर फैन्स और सिलेब्रिटीज जहां प्यार दे रहे हैं तो वहीं उन्हें हिम्मत रखने के लिए भी कहते नजर आ रहे हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...