कोरोनावायरस का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसका असर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है. जहां फिल्मों और सीरियल की शूटिंग शुरू हो चुकी है वहीं स्टार्स के कोरोना पौजिटिव होने के मामले बढ़ रहे हैं, जिसका असर शूटिंग पर पड़ रहा है. इसी बीच खबर है कि सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' (Mere Dad Ki Dulhan) की लीड कलाकार श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) कोरोना पौजिटिव पाई गई हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

श्वेता की तबियत थी नासाज

दरअसल, सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन'  (Mere Dad Ki Dulhan) के लीड एक्टर वरुण बडोला की पत्नी राजेश्वरी सचदेवा के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शो से छोटा सा ब्रेक लिया था. वहीं खबरों की मानें तो पिछले कई दिनों से श्वेता तिवारी की तबियत कुछ ठीक नहीं चल रही थी, जिसके चलते उन्होंने खुद का टेस्ट करवाने का फैसला लिया था और उनकी कोरोना रिपोर्ट पौजिटिव आई है. हालांकि अभी तक श्वेता तिवारी की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है और ना ही प्रोडक्शन हाउस ने कोई बात कही है.

 

View this post on Instagram

 

Let there be Light 💡 @badolavarun #bts #mdkd 📸 @ashishgarg_1498

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...