साथ निभाना साथिया के सीजन 2 की चर्चाएं इन दिनों जोरों पर हैं. जहां बीते दिनों मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए प्रोमो ने फैंस के बीच जगह बनाई थी तो वहीं शो में मेन लीड में नजर आने वाली गहना की झलक भी दिखाई गई थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. लेकिन अब मेकर्स ने शो में ट्विस्ट एंड टर्न्स लाने के लिए एक पुराने किरदार अहम की एंट्री करवा दी हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

देवोलिना के बाद हुई मोहम्मद नाजिम की एंट्री

बीते दिनों जहां गोपी बहू की एंट्री के बाद फैंस देवोलिना को दोबारा शो में लाने की बात कर रहे थे तो वहीं अब खबर है कि सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में अहम का किरदार निभाने वाले मोहम्मद नाजिम सीजन 2 में डबल रोल निभाते नजर आने वाले हैं. खबरों की मानें तो अहम के अलावा मोहम्मद नाजिम, जग्गी नाम के लड़के का रोल भी अदा करते नजर आएंगे.

 

View this post on Instagram

 

And here is the cutest moment from mehendi ceremony💕 I am melting just look at this perfect and lovely couple😍 This two actors made the best chemistry on screens and I am really in love with them😍❤ @gia_manek , @khilji_nazim thanks to you both for all the precious and unique memories you both gave to us 😍😍 We will always love youu❤🤗 @gia_manek @khilji_nazim

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...