सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति के रोल में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सिंह ने बीते दिन यानी 14 अक्टूबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है. शादी के बाद एक्टिंग करियर को अलविदा कहने वाली मोहेना इन दिनों उत्तराखंड की वादियों का लुत्फ पति संग उठा रही हैं. आइए आपको दिखाते हैं उनकी शादी से लेकर अब तक की खास फोटोज...
मोहेना ने की थी अरेंज मैरिज
14 अक्टूबर के दिन ही मोहेना कुमारी सिंह ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से शादी की थी. वहीं दोनों की शादी हरिद्वार में बहुत ही भव्य तरीके से की गई थी. वहीं दोनों की पहली मुलाकात की बात करें तो दोनों के परिवार ने दिल्ली में करवाई थी, जिसके बाद मोहेना और सुयश का रिश्ता पक्का हो गया था.
ये भी पढ़ें- ‘साथ निभाना साथिया 2’: नौकरानी से बहूरानी बनेगी गहना, देखें वीडियो
सुयश रावत पर फिदा हैं मोहेना कुमारी सिंह
