स्टार प्लस के पौपुलर टीवी सीरियल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की लीड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) 18 मई को अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. हालांकि इस दौरान कोरोना के चलते वह अपनी फैमिली से दूर हैं. लेकिन वह अपनी औनस्क्रीन फैमिली संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखीं. वहीं इस दौरान उनके कोस्टार मोहसिन खान भी साथ में नजर आए. आइए आपको दिखाते हैं शिवांगी जोशी के बर्थडे सेलिब्रेशन की खास फोटोज...

सेट पर टीम ने दिया बर्थडे सरप्राइज

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शूटिंग इन दिनों गुजरात में हो रही है, जिसके चलते शिवांगी ने अपना बर्थडे शो के सेट पर ही मनाया. दरअसल, सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर शिवांगी जोशी को उनकी टीम ने सरप्राइज दिया.

ये भी पढ़ें- कोरियॉग्रफर गीता कपूर ने गुपचुप की शादी? फोटोज हुई वायरल

मोहसिन खान ने दिया सरप्राइज

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की दोस्ती औनस्क्रीन हो या औफस्क्रीन सभी को पसंद है. वहीं शिवांगी जोशी के बर्थडे सरप्राइज में मोहसिन खान भी हिस्सा बनते नजर आए, जिसकी फोटोज सोशलमीडिया पर वायरल हो रही है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...