बौलीवुड अदाकारा मौनी रॉय उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो कि भयानक कोरोना महामारी के दौरान अपने साथी देशवासियों की यथा संभव मदद करतने के लिए तत्पर नजर आ रही हैं. मोनी रॉय ने अब इस्कॉन फाउंडेशन की प्रमुख मायापुर के बारे में जानकारी साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और जब उन्हे पता चला कि पश्चिम बंगाल का यह छोटा शहर चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण सबसे अधिक कोरोना पीड़ित है, तो उन्होने अपनी तरफ से मदद करने का बीड़ा उठाया.
पश्चिम बंगाल के मायापुर में अस्पताल, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑन-कॉल डॉक्टर और संबंधित चिकित्सा आपूर्ति नहीं होने से आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ बस्ती के लोग भी पीड़ित हैं. मायापुर स्थित ‘इस्कॉन फाउंडेशन’एक अस्पताल का निर्माण कर रहा है, जो कोविड -19 से पीड़ित लोगों को उचित चिकित्सा सहायता प्राप्त करने में मदद करेगा. मौनी रॉय ने इस नेक काम के लिए अपनी क्षमता अनुसार इस्कॉन फाउंडेशन को धनराशि व अन्य सुविधाएं मुहैय्या की हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- सीरत की शादी में रणवीर संग जमकर डांस करेगा कार्तिक, वीडियो वायरल
इसी संबंध में बात करते हुए मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया एकांउट पर एक वीडियो साझा किया हैः
