पौपुलर सीरियल्स में से एक नागिन 3 (Naagin 3) का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस मृणाल देशराज (Mreenal Deshraj) जल्द ही शादी करने वाली है, जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गई हैं. वहीं सोशलमीडिया पर उनकी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज और वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के मेहंदी सेलिब्रेशन की झलक...
एक्ट्रेस की मेहंदी हुई शुरु
View this post on Instagram
जल्द ही एक्ट्रेस मृणाल देशराज दुल्हन बनने वाली हैं, जिसके चलते उनकी शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं. वहीं एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की एक वीडियो फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वह मेहंदी लगाए शरमाते हुए नजर आ रही हैं. फैंस, एक्ट्रेस की इस वीडियो पर जहां प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं सेलेब्स उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं.
पिया के नाम की लगाई मेहंदी
View this post on Instagram
मेहंदी वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस मृणाल देशराज पिंक कलर के प्लाजो और सूट में बैठकर अपनी मेहंदी फ्लौंट करती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि इस वीडियो में उनके दूल्हे राजा नहीं नजर आ रहे हैं. लेकिन फैंस जल्दी से शादी की फोटोज देखने का इंतजार कर रहे हैं.
