स्टार प्लस के पौपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा-कार्तिक की जोड़ी फैंस को एंटरटेन करने के लिए कोई कसर नही छोड़ रही है. वहीं अब सीरियल में जल्द ही नायरा की गोदभराई सेलिब्रेशन देखने को मिलने वाला है, जिसकी फोटोज सोशलमीडिया पर वायरल हो रही है. साथ ही फैंस को ये फोटोज पसंद आ रही है कि वह फोटोज का कोलाज बनाकर वायरल कर रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं सीरियल में नायरा के गोदभराई सेलिब्रेशन की झलक..
साथ आएगा पूरा परिवार
पुरानी बातों को भुलाकर जहां कीर्ति और नक्क्ष नायरा की गोदभराई में खुशी-खुशी शामिल होंगे. वहीं नायरा की गोदभराई में धमाल मचाने के लिए गायु और समर्थ एक दम तैयार नजर आएंगे. अपकमिंग एपिसोड में समीर ओंकार और सिमरन खन्ना एक परफॉर्मंस भी देते हुए भी दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें- Ex-वाइफ सुजैन ने लिखा ‘अगर तुम छोड़ दोगे तो मैं रोऊंगी नहीं’, ऋतिक ने दिया ये जवाब
नायरा का लुक है खूबसूरत
