बीते दिनों सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं और शो के नए एपिसोड्स ने भी फैंस को एंटरटेन करना शुरू कर दिया है. वहीं नायरा (Shivangi Joshi) और कार्तिक (Mohsin Khan) के फैंस भी शो से जुड़ी जानकारी और फोटोज के लिए बेताब रहते हैं. वहीं हाल ही में शो के सेट पर पहुंचे मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनसे शो में आने वाले ट्रैक का अंदाजा लगाया जा सकता है. आइए आपको दिखाते हैं वायरल फोटोज की झलक...
पोज देती नजर आईं शिवांगी जोशी
सेट पर शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को नए डांस सीक्वेंस की ट्रेनिंग देने पौपुलर कोरियोग्राफर हिमांशु गडानी पहुंचे थे, जिस दौरान मोहसिन खान और शिवांगी जोशी कोरोना वायरस गाइडलाइन्स का पूरा ध्यान रखते हुए सेल्फी लेते नजर आए. वहीं इन फोटोज में मास्क के साथ नायरा और कार्तिक के आने वाले एपिसोड का लुक भी नजर आया.
