बीते कई दिनों शादी से लेकर नए मेहमान का घर में आने का सिलसिला जारी है. हालांकि इस दौरान इंडस्ट्री से बुरी खबर भी सुनने को मिली थी. इसी बीच बौलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी दूसरी प्रैग्नेंसी की खबर से फैंस को चौंका दिया है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
बेबी बंप की शेयर की फोटो
View this post on Instagram
एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने फैंस को अपनी दूसरी प्रैग्नेंसी की खुशखबरी दी है. दरअसल, नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ नजर आ रही हैं. वहीं फोटो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- Yeh Rishta… से हुई Karan Kundra की छुट्टी, कार्तिक-सीरत की लाइफ से दूर होगा रणवीर
फोटो के साथ लिखा खास मैसेज
View this post on Instagram
प्रैग्नेंसी की खबर शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने लिखा, 'इस फोटो का कैप्शन सोचने में 2 दिन लग गए. सबसे बेहतरीन कैप्शन जो हम सोच पाए. वो था, 'थैंक यू गॉड.' वहीं नेहा के पति अंगद ने भी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'घर का नया प्रोडक्शन जल्द ही आ रहा है.'
