बौलीवुड की पौपुलर सिंगर में से एक नेहा कक्क्ड़ शादी के बाद से सुर्खियों में छाई हुई हैं. कभी शादी तो कभी गाने उन्हें फैंस के छाए रखते हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने शादी के बाद अपना पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशलमीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. साथ ही पति रोहनप्रीत से मिले सरप्राइज ने उन्हें चौंका दिया है, जिसे उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर किया है. आइए आपको दिखाते हैं क्या है पति रोहनप्रीत का वेलेंटाइन डे पर नेहा के लिए सरप्राइज....
रोहनप्रीत सिंह ने दिया ये गिफ्ट
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह ने बेहद प्यार गिफ्ट दिया है. दरअसल, नेहा के लिए रोहनप्रीत ने हाल ही में अपने हाथ की कलाई पर एक प्यारा सा टैटू गुदवाया है.
View this post on Instagram
टैटू में ये थी खास बात
जहां नेहा टैटू देखकर खुशी थीं तो वहीं उनके फैंस टैटू में नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह ने जो लिखवाया था उस बात पर उन्हें शाबाशी दे रहे थे. दरअसल, रोहनप्रीत ने अपनी कलाई पर 'नेहूज मैन' लिखवाया, था, जिसे देखकर फैंस उकी तारीफें करते नही थक रहे हैं.
