स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी दिलचस्प मोड़ लेने को तैयार है. जहां एक तरफ सई और विराट की नजदीकियां बढ़ रही है तो वहीं पाखी की जलन भी कम नही हो रही है, जिसके चलते वह विराट-सई के बीच गलतफहमियां बढ़ाने की कोशिश कर रही है. लेकिन अब सई और विराट की जिंदगी में एक नया शख्स आने वाला है, जिससे दोनों की जिंदगी बदल जाएगी. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

सई मानेगी भवानी की बात

अब तक आपने देखा कि पाखी और सोनाली के भड़काने पर  भवानी, अश्विनी के फैसले के खिलाफ बड़ा कदम उठाती है और सई को विराट के साथ एक कमरे में रहने के लिए कहती है. साथ ही उसे अगली दीवाली तक वारिस देने की भी बात कहती है, जिसे सुनकर सई टूट जाती है. लेकिन विराट उसे समझाता है कि एक कमरे में रहने के बाद भी उनकी दोस्ती नही टूटेगी. वहीं विराट की बात सुनने के बाद भवानी की बात मान जाएगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: क्या Tejasswi Prakash के साथ प्यार का नाटक कर रहे हैं Karan Kundrra? पढ़ें खबर

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...