Anupama Latest Update In Hindi: टीवी सीरियल 'अनुपमा' की टीआरपी पहले नंबर पर बनी हुई है. वहीं मेकर्स शो में नए-नए ट्विस्ट लाते दिख रहे हैं. हालांकि इन ट्विस्ट में अनुपमा की जिंदगी में परेशानियां बढ़ती हुई नजर आने वाली है. दरअसल, बेटी को बहू बनाकर कपाड़िया हाउस में लाने वाली अनुपमा अब नई परेशानियों का सामना करने वाली है, जिसमें सबसे बड़ी मुसीबत बनेगा पाखी का तेवर. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
अनुज को ब्लैकमेल करेगी पाखी
View this post on Instagram
हाल ही में सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें बड़े घर की बहू बनने के बाद पाखी के तेवर बदलते दिखने वाले हैं. दरअसल, अपकमिंग एपिसोड के प्रीकैप में कपाड़िया और शाह फैमिली अधिक और पाखी की दोबारा शादी करवाने के लिए राजी हो जाएगी. वहीं अनुपमा कहेगी कि बापूजी चाहते हैं कि उनकी पोती की शादी शाह हाउस से होगी. लेकिन पाखी एक बार फिर अपने तेवर दिखाते हुए शादी के लिए एक ग्रैंड वेन्यू की डिमांड करेगी, जिसपर अनुपमा उसे ताना मारती है, "भागने से पहले यह नहीं सोचा था?". मां का ये जवाब सुनकर पाखी, अनुज को ब्लैकमेल करने की कोशिश करेगी. लेकिन अनुपमा उसे रोक लेगी.
