टीवी के पौपुलर सीरियल अनुपमा (Anupama) में जल्द ही नया ट्विस्ट आने वाला है, जिसका मेकर्स ने प्रोमो भी रिलीज कर दिया है. नए प्रोमो में जहां वनराज का बरखा के भाई अधिक पर गुस्सा देखने को मिल रहा है तो वहीं पाखी का माता-पिता के खिलाफ होना नजर आ रहा है. आइए आपको दिखाते हैं प्रोमो की झलक...

प्रोमो में दिखा वनराज का गुस्सा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

हाल ही में सीरियल के मेकर्स ने अनुपमा का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें वनराज अपनी बेटी पाखी और अधिक को क्लोज होते हुए रंगे हाथों पकड़ लेता है और पूरे परिवार के सामने बरखा के भाई को जोरदार तमाचा मारता नजर आ रहा है. वहीं अधिक के बारे में पूरे परिवार को बताता है, जिस पर पाखी भड़कते हुए दिख रही है. दरअसल, वनराज (Sudhanshu Pandey) की बात को सुनते ही पाखी जवाब में कहती दिख रही है कि अधिक और वह एक-दूसरे को पसंद करते हैं और वनराज और अनुपमा को ताना मारते हुए कहती है कि उसके घर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल सकता है या 50 साल में दूसरी शादी हो सकती है तो वह अपनी पसंद के साथ क्यों नहीं रह सकती है. पाखी की यह सब सुनते ही अनुपमा और वनराज समेत पूरा परिवार हैरान नजर आता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...