सोनी टीवी के 'पटियाला बेब्स' सीरियल के लीड एक्ट्रर्स परिधी शर्मा और अनिरुद्ध दवे जहां फैंस के दिल में अपनी जगह बना रहे हैं तो वहीं शो के मेकर्स ने रातों रात दोनों एक्टर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी कर दिया है. आइए आपको बताते हैं क्या है शो से बाहर का रास्ता दिखाने की वजह...

टीनएजर की मां का रोल नही निभाना चाहती थीं एक्ट्रेस

टीवी एक्ट्रेस परिधी शर्मा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 'मुझे मंगलवार को ही मेरे एग्जिट के बारे में पता चला, लेकिन वैसे भी, मैं अपने किरदार को लेकर संतुष्ट नहीं थी. इसे जिस तरह से डेवलप किया जा रहा था वो निराशानजनक था. मेरा किरदार इस टीवी शो में मजबूत और इंस्पायरिंग था. लेकिन जैसे-जैसे कहानी बढ़ती गई मेरा किरदार कमजोर होता गया और बीते दो महीने से ये काफी वीक हो रहा था. मैं कभी भी एक टीनएजर की मां का किरदार नहीं निभाना चाहती थी. लेकिन मैंने फिर भी मेरे किरदार के चलते ऐसा किया.

 

View this post on Instagram

 

Enjoy the little things, for one day you may look back and realize they were the big Things? #celebration #laughter #lovelife #moments #patialababes @sonytvofficial

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...