बिग बौस 14 फेम राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार की शादी का इंतजार हर कोई कर रहा था. वहीं मेहंदी और हल्दी की रस्मों की फोटोज सोशलमीडिया पर इन दिनों छाई हुई थीं. इसी बीच कपल की शादी की फोटोज आ गई हैं. जहां दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं दिशा परमार और राहुल वैद्य की शादी की फोटोज और वीडियो की झलक....
दिशा को देखते रह गए राहुल
View this post on Instagram
नेशनल टेलीविजन पर अपने प्यार का इजहार करने वाले सिंगर राहुल वैद्य अपनी दुल्हन दिशा को शादी के जोड़े में देखते ही रह गए. वहीं दिशा के लुक की बात करें तो रानी पिंक कलर के जोड़े में दिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं.वहीं इस दौरान उनके खास दोस्त अली गोनी भी नजर आए, जो दुल्हे संग पोज देते हुए दिखे.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- करीना कपूर की छोटे बेटे ‘जेह’ की फोटो हुई वायरल! तैमूर से तुलना कर रहे फैंस
कुछ ऐसे हुई दुल्हन की एंट्री
View this post on Instagram
दुल्हन बनीं दिशा परमार की एंट्री खास नहीं बल्कि सिंपल थी. सिंपल अंदाज में राहुल की दुल्हनिया बनकर दिशा ने अपने दोस्तों संग एंट्री मारी. वहीं दुल्हन की एंट्री देखकर राहुल भी फूले नहीं समा रहे थे.
