Rakhi : हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इसके साथ ही सावन का महीना ख़तम हो जाता है और भाद्रपद का महीना शुरू हो जाता है। इस साल रक्षाबंधन का फेस्टिवल 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जा रहा है।
यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर रोली टीका और चावल लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी कहते है, बहने ये राखी बांधकर ही अपने भाई के उज्जवल भविष्य की कामना भी करती है। इसके साथ ही भाई भी बहनों को गिफ्ट देने के साथ उनकी प्रोटेक्शन और सेफ्टी का प्रॉमिस करते हैं।

यादों को सजोते सोनी टीवी के कलाकार

यह दिलों को जोड़ने, यादों को संजोने और भाई-बहन के रिश्ते की अनकही मजबूती को मनाने का अवसर है। जब देश इस पारंपरिक पर्व को एकजुट होकर मना रहा है, तब सोनी सब के पॉपुलर चेहरे शब्बीर आह्लूवालिया, आशी सिंह, आन तिवारी और गरिमा परिहार अपने बचपन के रक्षाबंधन की रस्मों, शरारती झगड़ों और भावुक पलों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने इस त्योहार को उनके लिए खास बना दिया। उनकी बातों में इस पर्व की मिठास झलकती है, जो स्क्रीन पर उनके नेचुरल इमोशनल कनेक्शन को और ऑथेंटिक बनाती है।

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...